दक्षिण कश्मीर अनंतनाग के सदुरा इलाके में सोमवार को सुबह के समय ट्रेन की चपेट में आने से एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। वह राजस्थान का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीआरपीएफ का जवान रविंदर कुमार ड्यूटी पर तैनात था।
वह सदुरा-अनंतनाग सेक्शन के बीच ट्रेन की चपेट में आ गया। इसका पता चलते ही उक्त जवान को जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। वह सी कंपनी 96 बटालियन में था।