फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पहाड़ी इलाकों में चुनौतियां किसानों को खेती से कर रहीं दूर, सरकार से की सहायता की मांग

Tue, 22 Nov 2022 05:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

चुनौतियों के कारण किसान अब खेती से दूर होते जा रहे हैं। शहरों में काम की तलाश के लिए जा रहे हैं। कृषि मेले में पहुंचे किसानों की मांग है कि सरकार उनकी सहायता करे।
विज्ञापन
Kisan Mela Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी इलाकों में किसान काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। खेती करना आसान नहीं है। कहीं पर बंदर फसल को तहस नहस कर देते हैं तो कभी बारिश समय पर नहीं होती। ऐसे में उम्मीद से कम पैदावार होती। पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है। हर साल अच्छी पैदावार की उम्मीद रहती है।

विज्ञापन


चुनौतियों के कारण किसान अब खेती से दूर होते जा रहे हैं। शहरों में काम की तलाश के लिए जा रहे हैं। कृषि मेले में पहुंचे किसानों की मांग है कि सरकार उनकी सहायता करे। पहाड़ी इलाकों में नई किस्में उगाने का भी कोई फायदा नहीं है। जंगली जानवर फसल को उजाड़ देते हैं। 

पहाड़ी इलाकों में फसल की पैदावार रामभरोसे होती है। कभी बंदर फसल उजाड़ देते तो कभी बारिश नहीं होती। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो जाता है। - सरदारी लाल, देवीपुरा किश्तवाड़ 
विज्ञापन


बारिश पर खेती निर्भर करती है। बारिश समय पर हो जाए तो अच्छी पैदावार हो जाती है। बारिश न होने पर मेहनत बर्बाद हो जाती है। दुख होता है।  - मदन लाल निवासी सूल रियासी 

सिंचाई सुविधा के अभाव में फसल की पैदावार हर साल कम रहती है। मेहनत करने पर भी लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर सरकार को सोचना चाहिए। - सरवन कुमार निवासी बडया रियासी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें