फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: आर्मी डॉग जूम ने अस्पताल में तोड़ा दम, आतंकियों की गोली से हुआ था घायल

सार

आर्मी डॉग 'जूम' आज श्रीनगर पशु चिकित्सा अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया है। जूम रविवार को अनंतनाग में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया था।
विज्ञापन
सेना का खोजी कुत्ता जूम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्मी डॉग 'जूम' आज श्रीनगर पशु चिकित्सा अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह सूचना दी है। जूम रविवार को अनंतनाग में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया था। इसमें मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। ऑपरेशन के दौरान सेना के खोजी कुत्ते जूम को उस मकान के अंदर भेजा गया था, जहां आतंकियों को घेरा था।

विज्ञापन


ऑपरेशन के दौरान आर्मी डॉग जूम ने मकान के अंदर दाखिल होते ही आतंकियों को पहचान कर उस पर हमला किया तभी छिपे आतंकियों ने फायरिंग कर दी। दो गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद भी जूम ने हार नहीं मानी और जूझता रहा, जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकी मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें