रुद्र हेलिकॉप्टर पायलट हंसजा शर्मा स्रोत सोशल मीडिया
जम्मू। जम्मू से निकलकर आसमान तक उड़ान भरने वाली रिहाड़ी कॉलोनी की कैप्टन हंसजा शर्मा ने इतिहास रच दिया है। वह भारतीय सेना में रुद्र हेलिकॉप्टर की पहली महिला पायलट बनी हैं। उनकी उपलब्धि न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित करती है। वह वर्तमान में जोधपुर में तैनात है और इन दिनों राजस्थान के राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेंगी। 2024 में हंसजा शर्मा सिल्वर चीता ट्रॉफी जीतने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं। साथ ही वह जम्मू-कश्मीर की भी पहली महिला सैन्य अधिकारी बनी थी। उन्होंने इस स्तर पर सेना के एविएशन विंग में पायलट के रूप में जगह बनाई। कड़ी मेहनत और लगन से सेना में उनका चयन लेफ्टिनेंट के रूप में हुआ था, जिसके बाद आगे बढ़ने का मंच मिला। ब्यूरो