फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भारी बारिश से प्रभावित जिलों की स्थिति का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को भारी बारिश, अचानक बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित जम्मू और कश्मीर के जिलों की जमीनी स्थिति की समीक्षा की और वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। उपराज्यपाल ने जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, भारतीय सेना, बीआरओ, नेशनल हाइवे अथारिटी और सभी संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने बताया आज मैंने जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, अचानक बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित जिलों की स्थिति का आकलन करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। समीक्षा के दौरान मुझे जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, भारतीय सेना, बीआरओ, नेशनल हाइवे, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभागों द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी दी गई। पुंछ और राजौरी में संयुक्त अभियान जारी हैं। जम्मू मंडल में 400 से अधिक क्षतिग्रस्त सड़कें पहले ही बहाल कर दी गई हैं। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों के पास सुरक्षित और रणनीतिक स्थानों पर जनशक्ति और मशीनरी तैनात करने को कहा ताकि तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके। उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा न करने की समय पर सलाह नागरिकों तक पहुंचाने के निर्देश। उपराज्यपाल ने रामबन में शूटिंग स्टोन्स की दुखद घटना का भी जिक्र किया जिसमें 2 लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए और इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों को हर जरूरी सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें