फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: जम्मू में झमाझम बारिश, कश्मीर में तपिश; घाटी में गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड; जानें कैसा रहेगा आज मौसम

Mon, 29 Jul 2024 12:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

मौसम विभाग ने सोमवार को जम्मू सभाग में कहीं-कहीं हल्की व भारी बारिश के आसार जताए हैं। कश्मीर घाटी में गर्मी रिकॉर्ड बना रही है। रविवार को कुलगाम के काजीगुंड और अनंतनाग के कोकरनाग मे गर्मी के सारे कीर्तिमान तोड़ दिए।
विज्ञापन
J&K Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग झमाझम बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। बीते 24 घंटे के दौरान राजोरी में 88.4, जम्मू में 64.4. कटड़ा में 21. 6 व कठुआ में 20.8 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को जम्मू सभाग में कहीं-कहीं हल्की व भारी बारिश के आसार जताए हैं। दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


कश्मीर का मौसम
उत्तर भारत में जहां बारिश ने तबाही मचा रखी है वहीं कश्मीर घाटी में गर्मी रिकॉर्ड बना रही है।रविवार को कुलगाम के काजीगुंड और अनंतनाग के कोकरनाग मे गर्मी के सारे कीर्तिमान तोड़ दिए। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 35.6 व कोकरनाग में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो अब सर्वाधिक गर्मी का रिकॉर्ड है। इस बीच श्रीनगर में दिन का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 78 सालों में चौथा सबसे गर्म दिन रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार, काजीगुंड में इससे पहले 11 जुलाई 1988 को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह कोकरनाग में इसी माह 3 जुलाई को 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इससे पहले 8 जुलाई 1993 को 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


श्रीनगर में इससे पहले 10 जुलाई 1946 को 38.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। इसके बाद 9 जुलाई 1999 को 37 तीसरा सबसे अधिक जुलाई 1997 में 36.6 डिग्री सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें