फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारिश से मणिगाम ट्रांजिट कैंप की सीमा दीवार में दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार भारी बारिश के कारण बुधवार शाम करीब 6:30 बजे अर्हामा नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। यह नाला ट्रांजिट कैंप मणिगाम के उत्तरी हिस्से से होकर बहता है। पानी के तेज बहाव से ट्रांजिट कैंप की सीमा दीवार में दरार आ गई, जिससे बड़ी मात्रा में पानी कैंप परिसर की ओर बहने लगा। सूचना मिलते ही इंचार्ज ट्रांजिट कैंप मणिगाम आबिद रशीद मीर (एसपी), नोडल अधिकारी सलाउद्दीन (एसीआर), आईसी पुलिस पोस्ट मणिगाम गुलजार अहमद और कैंप में तैनात पुलिस कर्मियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।टीम ने तुरंत उपलब्ध संसाधनों को जुटाया और कैंप से लगभग 1 किलोमीटर ऊपर स्थित कमजोर स्थान पर पत्थर और रेत के बोरे लगाकर पानी के बहाव को दूसरी दिशा में मोड़ा। उनकी समय पर की गई कार्रवाई से पानी को कैंप परिसर में घुसने से रोक दिया गया। पुलिस कर्मियों की तेज और समन्वित प्रतिक्रिया के कारण स्थिति पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। ट्रांजिट कैंप के बुनियादी ढांचे को भी कोई क्षति नहीं पहुंची और सभी यात्री सुरक्षित रहे। प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और मौसम से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। पुलिस, एसडीआरएफ, सिविल प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियां यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए हाई अलर्ट पर हैं। सिविल प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त सीमा दीवार की तुरंत मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है और कमजोर हिस्से को मजबूत किया जा रहा है ताकि लगातार बारिश की स्थिति में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें