बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड 4 और 5 व कोटी गांव को जोड़ने वाली सड़कों के किनारों पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं जो हादसों को न्योता दे रही हैं। रोहित कुमार, लक्की शर्मा, जीवन कुमार, वीरेंद्र और अनिल ने बताया कि झाड़ियों के कारण विपरीत दिशा से आने वाले वाहन का पता नहीं चल पाता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। संवाद