गांदरबल। जिले के कंगन इलाके में किजपारा स्थित डंपिंग पार्क के पास शुक्रवार को नाला सिंध में नहाते समय फिसल कर 18 साल का युवक डूब गया। युवक की पहचान दानिश बिलाल पुत्र बिलाल अहमद हजाम निवासी हाफिज बाग, कश्मीर यूनिवर्सिटी के पास, श्रीनगर के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब युवक नाले में नहा रहा था। घटना के बाद कंगन पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक लापता युवक की तलाश जारी थी।