गांदरबल। नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी मुहिम के तहत पुलिस ने शुक्रवार को एक्साइज विभाग के साथ मिलकर जिले के चपरगुंड–नुनर इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान प्राकृतिक रूप से उगी जंगली भांग को व्यवस्थित तरीके से नष्ट किया गया। इसका उद्देश्य भांग के दुरुपयोग को रोकना और नशीले पदार्थों के अवैध उत्पादन व तस्करी पर लगाम लगाना है। पुलिस और एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से संवेदनशील इलाकों का सर्वे कर जंगली भांग की फसल को नष्ट करना सुनिश्चित किया। पुलिस ने कहा कि यह अभियान जिले में नशीले पदार्थों की खेती के स्रोतों को खत्म करने और नशे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने का हिस्सा है। पुलिस ड्रग-फ्री सोसाइटी के विजन के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की वे नशीले पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी की जानकारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को दें। संवाद