श्रीनगर में पुलिस ने पकड़ा चोरी का आरोपी। स्रोत पुलिस
श्रीनगर। पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 17.5 लाख का सामान बरामद किया।
रैनावरी थाने में मोहम्मद अमीन चंगा निवासी चंगा मोहल्ला मीर बहरी डल ने घर में हुई चोरी को लेकर दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी मोहम्मद हुसैन लटू निवासी आखून मोहल्ला मीर बहरी डल को पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने दो नाबालिग साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की निशानदेही पर जांच टीम ने लगभग 12 लाख के सोने के आभूषण और 2.2 लाख नकद बरामद किए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने चोरी के पैसों से तीन आईफोन और एक बाइक खरीदी थी। पुलिस ने कहा है कि वह नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है ।
श्रीनगर में पुलिस ने पकड़ा चोरी का आरोपी। स्रोत पुलिस