सोपोर। खेल सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए विधायक इरशाद रसूल कार ने सुबहाना स्टेडियम और इंडोर स्टेडियम सोपोर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। आरएंडबी डिवीजन सोपोर के अधिकारियों के साथ विधायक ने परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया। संवाद