फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला में सूमो और टिपर खाई में गिरे, पुलिस और सेना ने बचाई घायलों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। बारामुला-हंदवाड़ा सड़क पर नादीहाल लाडूरा के पास शनिवार को एक सूमो और एक टिपर गहरी खाई में गिर गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तुरंत इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) बारामूला भेजा गया। फिलहाल घायलों की स्थिति के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और घायलों की पहचान का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें