लेह। लद्दाख महोत्सव के उद्घाटन में शिलॉन्ग चैंबर कॉयर ने संगीतमय प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रसिद्ध कॉयर ने मधुर सामूहिक गायन और ऊर्जावान फ्यूजन संगीत का मिश्रण प्रस्तुत किया, जिसने उत्सव के माहौल में नई ऊर्जा भर दी। उन्हाेंने तीन दिवसीय सांस्कृतिक समारोह की शुरुआत को यादगार बनाया। प्रस्तुति को दर्शकों की ओर से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिली। महोत्सव में लेह में विभिन्न सांस्कृतिक परंपराओं, संगीत और कला प्रस्तुतियों का संगम देखने को मिल रहा है। संवाद