लेह। लद्दाख प्रशासन ने क्षेत्र में आनंद विवाह अधिनियम 1909 के तहत आनंद विवाहों के पंजीकरण की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सात विवाह अधिकारी/रजिस्ट्रार नियुक्त किए हैं। सामाजिक एवं जनजातीय कल्याण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सहायक आयुक्त राजस्व (लेह एवं कारगिल) को उनके संबंधित जिलों के लिए रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। वहीं खलत्सी, नुब्रा, चांगथांग, जांस्कर और द्रास के उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को विवाह अधिकारी/रजिस्ट्रार नामित किया गया है। संवाद