द्रास। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर द्रास के लामोचन व्यू प्वाइंट पर आयोजित समारोह में टीम स्ट्रिंगमो को भारतीय सेना की ओर सम्मानित किया गया। यह सम्मान कला, शिक्षा, युवा सहभागिता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में टीम के उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। स्मृति समारोह के दौरान टीम ने 1999 के कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों और शहीदों को समर्पित एक देशभक्ति समूहगान प्रस्तुत किया। टीम स्ट्रिंगमो ने कहा कि यह सम्मान उनकी यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। संवाद