कठुआ। बसोहली विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क बेहतर बनाने की दिशा में त्रिगनाला से खरमेथ होते हुए दन्नी तक सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने मंगलवार को इस कार्य का शुभारंभ किया। इसके तहत लगभग 1400 मीटर लंबी सड़क को पक्का करने पर 60 लाख की राशि खर्च होगी। सड़क की ब्लैकटॉपिंग पूरी होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। खासकर ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए आने-जाने में राहत मिलने की उम्मीद है। संवाद