रामकोट। उज्ज पुल वरुण देव स्थान पर वीरवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने वरुण देव यानी जल के देवता को माथा टेका और सुख समृद्धि की कामना की। सावन महीने के पर वीरवार बारिश के बावजूद सुबह से ही उज्ज पुल स्थान पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। इस अवसर पर देवस्थान पर पहुंचे लोगों में विशेष कर पशुपालकों ने दूध, दही घी और रोट आदि का चढ़ावा चढ़ाया। संवाद