बिलावर। डूंगाडा गांव में 24 घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल होने से लोगों को राहत मिली। बारिश की वजह से डूंगडा गांव में बुधवार को बिजली लाइनों में फाल्ट आ गया था। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग की टीम ने फाल्ट को ठीक करके आपूर्ति बहाल की। बिजली सप्लाई बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।