फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए विशेष शिविर लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विस्थापित कश्मीरी पंडितों को सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सामाजिक कल्याण विभाग ने विशेष शिविर अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

अभियान का मुख्य उद्देश्य विस्थापित परिवारों को सरकार की विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में सहायता प्रदान करना है। शिविरों में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही मौके पर ऑनलाइन फार्म भरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि लाभार्थियों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर अभियान 21 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। जारी सूची के मुताबिक 18 अगस्त को बीआर प्ले वे स्कूल गंग्याल, 19 और 20 अगस्त को कैंप कमाडेंट ऑफिस जगती में तथा तथा 21 अगस्त को जोन कार्यालय उधमपुर में शिविर लगाए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें