संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर/कुलगाम। काजीगुंड के उजड़ू इलाके के पास एक कार के तेल टैंकर से टकराने से पिता-पुत्र घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र कार में सवार होकर जा रहे थे, तभी उनकी कार तेल टैंकर से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान शकील अहमद क्राल और गुलाम हैदर के रूप में हुई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।