फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डीसी ने टेकीपोरा लोलाब का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। उपायुक्त श्रीकांत सुसे ने वीरवार को लोलाब के टेकीपोरा गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिव मंदिर समिति के सदस्यों से भी मुलाकात की। समिति ने मंदिर से संबंधित लंबित मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा। डीसी ने संबंधित अधिकारियों कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव में पुस्तकालय स्थापित करने तथा जियारत स्थल पर सोलर लाइट लगाने की मांग भी रखी। उपायुक्त ने उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान डीसी ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र एनटीपीएचसी टेकीपोरा का निरीक्षण कर इसके कामकाज की भी समीक्षा की। दौरे के दौरान एसडीएम लोलाब, सीपीओ और अन्य संबंधित अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें