श्रीनगर। डीसी अथर आमिर खान ने बुधवार को चडूरा के वागम स्थित माता वासुकी नाग मंदिर और हुशरू स्थित आनंद धाम आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इन धार्मिक स्थलों पर आयोजित होने वाले वार्षिक हवन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं, कश्मीरी पंडित समुदाय के सदस्यों और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने श्रद्धालुओं और आयोजकों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन वार्षिक हवन कार्यक्रम के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन के लिए हर संभव सहयोग देगा। वहीं डीसी ने स्थानीय प्रतिनिधिमंडलों और समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगें सुनीं। उन्होंने कहा कि जायज मुद्दों की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जाएगी। संवाद