टंगमर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुलमर्ग विकास प्राधिकरण ने पुलिस विभाग के सहयोग से टंगमर्ग से डरुंग तक तिरंगा रैली का आयोजन किया। रैली में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का मजबूत संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों, जीडीए के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने तिरंगा हाथों में लेकर टंगमर्ग–डरुंग के खूबसूरत रास्ते पर रैली निकाली। पूरे इलाके में रैली के दौरान उत्सव जैसा और देशभक्ति से भरा माहौल रहा। संवाद