फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सेब की पत्तियों के पीले पड़ने से बागवानों की बढ़ी धड़कन, मुआवजे की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। जिले में बीते एक सप्ताह से जारी बारिश से सेब की पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं। इससे बागवानों की धड़कन बढ़ने लगी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। बागवानों के अनुसार जिले के कई सेब बागों में पेड़ों की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, जबकि कुछ बागों में पत्तियां समय से पहले सूखकर गिरने लगी हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इसका असर सेब की फसल पर भी पड़ सकता है। उन्होंने बागवानी विभाग के विशेषज्ञों से प्रभावित बागों का मौके पर जाकर निरीक्षण करने, समस्या के कारण का पता लगाने और उचित उपचार एवं बचाव के उपाय सुझाने की मांग की है। बागवानों ने जोर देकर कहा कि समय पर तकनीकी मार्गदर्शन और विभागीय हस्तक्षेप बेहद जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें