फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नानाजी देशमुख की जयंती पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने समाज सुधारक और भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उपराज्यपाल कार्यालय से रविवार को जारी संदेश में मनोज सिन्हा ने नानाजी देशमुख को एक सच्चा राष्ट्र-निर्माता और दूरदर्शी राजनेता बताते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि नानाजी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, पिछड़े और अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उपराज्यपाल ने कहा कि ग्रामोदय और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में नानाजी देशमुख द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही समग्र समाज का विकास संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें