फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: ई-रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। निशात के इशबर चौक के पास सोमवार शाम ई-रिक्शा की चपेट में आने से घायल हुई 50 वर्षीय महिला की मंगलवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई। ई-रिक्शा ने सोमवार शाम इशबर चौक के पास पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रातभर उसकी हालत गंभीर बनी रही। मंगलवार सुबह महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान शफीका बानो (50) पत्नी मुश्ताक अहमद लोन निवासी इशबर निशात के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें