संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। सोपोर के वडूरा में रविवार को शारीरिक व्यायाम के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का हेड कांस्टेबल के बेहोश होकर गिर गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ जवान शारीरिक व्यायाम के दौरान अचानक गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।