फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां और सोपोर में नौ वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां/बारामुला। पुलिस ने शोपियां और सोपोर में कार्रवाई करते हुए नौ वाहनों को जब्त किया है। इनमें दो डंपर और सात ट्रैक्टर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन वाहनों का इस्तेमाल बिना वैध अनुमति के खनन सामग्री निकालने और उसके परिवहन में किया जा रहा था। वाहन निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए खनिज सामग्री के अवैध निष्कर्षण और परिवहन में संलिप्त पाए गए। इसी अभियान के तहत सोपोर पुलिस ने भी अवैध खनन और खनिज सामग्री के अवैध परिवहन में शामिल दो वाहनों को जब्त किया। यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन पांजला और पुलिस पोस्ट फ्रूट मंडी के अधिकार क्षेत्र में की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें