श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने वीरवार को एक्स पर कहा कि बुशरा बानो का अस्सलाम-ओ-अलैकुम, इंशाअल्लाह और जजाकल्लाह कहने के बाद तबादला कर दिया गया। इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने चुनाव को मुसलमानों की वफादारी का टेस्ट बताया, जो पूरे समुदाय के लिए एक तरह की छिपी हुई धमकी है। अब इन बातों से हमें हैरानी नहीं होती। मजेदार बात तो यह है कि तीन आसान शब्द -आप पर शांति हो, अगर अल्लाह ने चाहा और अल्लाह की तारीफ हो, इतनी बड़ी और ताकतवर पार्टी को हिला सकते हैं। पहले हमारे खाने-पीने, कपड़ों और शादियों पर रोक-टोक की गई, और अब हमारी बातचीत की भाषा और हमारे वोटों पर भी नजर रखी जा रही है। असुरक्षा का दूसरा नाम ही भाजपा है। ब्यूरो