फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: ऑटो-रिक्शा और कार की टक्कर में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर के राजबाग इलाके में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एक ऑटो-रिक्शा और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, इस भीषण हादसे में ऑटो सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे तुरंत नाजुक हालत में श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बडगाम जिले के बीरवाह निवासी गुलाम मोहम्मद के 58 वर्षीय पुत्र अब्दुल्ला रहमान डार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें