पुलिस के साइबर सेल ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के कई मामलों को सुलझाकर 13.69 लाख रुपये वसूले हैं। साइबर पुलिस कुलगाम ने लोगों से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए सबूत और आवश्यक जानकारी जुटाई। उन्नत तकनीक का प्रयोग कर धोखाधड़ी वाले लेनदेन को रोका गया। वसूली गई रकम पीड़ितों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर तुरंत 1930 पर राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन पर रिपोर्ट करें।