फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Vacation: जम्मू-कश्मीर में स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा, 26 नवंबर से शुरू होंगी विंटर वेकेशन

Tue, 25 Nov 2025 05:06 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर घाटी और जम्मू के विंटर जोन स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है, जिसके तहत प्री-प्राइमरी से 12वीं तक की कक्षाएं चरणबद्ध तरीके से 26 नवंबर से 11 दिसंबर तक बंद होंगी। कक्षा एक से आठ तक के स्कूल एक मार्च को और नौ से 12वीं तक की कक्षाएं 22 फरवरी से दोबारा खुलेंगी, यह फैसला कड़ाके की ठंड को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
Jammu Winter Vacation - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सरकार ने मंगलवार को कश्मीर घाटी और जम्मू संभाग के विंटर जोन में आने वाले स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश कर दिया है।

विज्ञापन


सरकारी आदेश के अनुसार:
प्री-प्राइमरी कक्षाओं में 26 नवंबर (बुधवार) से छुट्टियां शुरू हो जाएंगी।
कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों की क्लास 1 दिसंबर से बंद होंगी।
कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई 11 दिसंबर से बंद की जाएगी।

वहीं पुनः खुलने की तिथिया:
कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल अगले वर्ष 1 मार्च को फिर से खुलेंगे।
कक्षा 9 से 12 की पढ़ाई 22 फरवरी से दोबारा शुरू होगी।
सरकार ने बताया कि बीते सप्ताह कश्मीर में तापमान कई डिग्री गिरकर शून्य से नीचे चला गया है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें