अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर का श्रीनगर में निधन हो गया। वह मूल रूप से लद्दाख के लेह में तैनात थे, लेकिन इन दिनों उन्हें अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के लिए पवित्र गुफा क्षेत्र में तैनात किया गया था।