फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजाब विवाद पर बढ़ा बवाल: इल्तिजा मुफ्ती ने बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Fri, 19 Dec 2025 01:11 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

इल्तिजा मुफ्ती ने बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और इसे कोठी बाग पुलिस थाना में सौंपा।
विज्ञापन
इल्तिजा मुफ्ती शिकायत पत्र दिखाते हुए। - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कोठी बाग पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने इस घटना को मुस्लिम महिलाओं और भारतीय महिलाओं की गरिमा पर हमला करार दिया है।

शिकायत में बताया गया कि कुछ दिन पहले बिहार के एक सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक युवा मुस्लिम डॉक्टर नुसरत परवीन का नकाब सार्वजनिक रूप से हटाया था। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री और अन्य लोगों की हंसी और बेरूखी ने स्थिति को और बढ़ा दिया।

इल्तिजा ने कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ एक मुस्लिम महिला पर हमला नहीं बल्कि हर भारतीय महिला की स्वायत्तता, पहचान और गरिमा पर हमला है। उन्होंने सरकार और अधिकारियों से तत्काल एफआईआर दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की अपील की।

उन्हें इस बात की भी चिंता है कि इस घटना के बाद भारत के अन्य हिस्सों में मुस्लिम महिलाओं के हिजाब हटाने की घटनाओं में वृद्धि हुई है, और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें