फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: हाइब्रिड आतंकी पांच पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, साजिश नाकाम

Sun, 07 Aug 2022 10:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर में हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी शिनाख्त बडगाम के संगम निवासी अर्शिद अहमद भट के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Srinagar - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर जिले के लावेपोरा इलाके से रविवार की शाम सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताइबा के हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार कर दहशतगर्दों की साजिश को नाकाम किया है। उसके पास से पांच पिस्तौल व दो ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। पुलिस पकड़े गए आतंकी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये हथियार किसे देने थे और इसका मकसद क्या था।
विज्ञापन


श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट किया कि विशेष सूचना के आधार पर एक हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी शिनाख्त बडगाम के संगम निवासी अर्शिद अहमद भट के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से पांच पिस्तौल, पांच मैगजीन, 50 गोलियां व दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। पकड़े गए आतंकी से पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई लावेपोरा में श्रीनगर पुलिस व दो राष्ट्रीय राइफल्स की ओर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें