फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन युवा : डीएलआईसी ने गांदरबल में 102 मामलों को दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। मिशन युवा योजना पर जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति (डीएलआईसी) की बैठक मंगलवार को गांदरबल में डीसी जतिन किशोर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। समिति ने प्रस्तुत मामलों पर विस्तृत चर्चा की और पूरी जांच और देखरेख के बाद एकमत होकर 102 मामलों को वित्तीय और संस्थागत समर्थन के लिए मंजूरी दी। डीसी ने स्थानीय युवाओं के लिए खासकर वंचित और हाशिए पर रहने वाले लोगों के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। डीसी ने अनुमोदित परियोजनाओं की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी और उचित मार्गदर्शन देने का निर्देश दिया। बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त मंजूर अहमद और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें