फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अमरनाथ यात्रा के सेवा प्रदाताओं का पंजीकरण अभियान शुरू

विज्ञापन
गांदरबल में अमरनाथ यात्रा के सेवा प्रदाताओं के पंजीकरण अ​भियान का शुभारंभ। स्रोत विभाग
विज्ञापन
गांदरबल। श्रम विभाग गांदरबल ने अमरनाथ यात्रा-2026 के लिए सेवा प्रदाताओं के पंजीकरण और मार्गदर्शन का अभियान मंगलवार से शुरू किया।
विज्ञापन


इस अभियान को गांदरबल के मिनी सचिवालय परिसर में आयोजित एक समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त सैयद फहीम बिहाकी ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्षिक यात्रा अवधि के दौरान सेवा प्रदाताओं की भूमिका और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। यात्रा में निर्धारित क्षमताओं के अनुसार सेवा देने के इच्छुक लोगों से विभाग में अपना पंजीकरण करवाने का आग्रह किया। इस बीच यात्रा के लिए मेगा जागरूकता शिविर आयोजित करने का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। इन शिविरों का मुख्य लक्ष्य बालटाल मार्ग पर काम करने वाले टट्टू वालों, पिट्ठू वालों, पालकी वालों और फेरी वालों तक पहुंच बनाना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें