फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गांदरबल में हिमस्खलन की चेतावनी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। जिले में प्रशासन ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। अधिकारियों ने बताया कि मध्य कश्मीर के इस जिले में अगले 24 घंटों में 2400 मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर मध्यम तीव्रता का हिमस्खलन होने की आशंका है। जनता को सलाह दी जाती है कि वे अत्यधिक सतर्क रहें। जिला प्रशासन ने एक एडवाइजरी भी जारी की है जिसमें लोगों को सख्ती से सलाह दी गई है कि वे हिमस्खलन की आशंका वाले इलाकों, जिनमें ढलान, पहाड़ी इलाके और ऊंचे स्थान शामिल हैं, में जाने से बचें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें