फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला में सड़क दुर्घटना में बीएसएफ के पांच जवान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के शीरी में एक सड़क दुर्घटना में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी समेत कुल पांच जवान घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार बीएसएफ की 194 बटालियन के जवान एक वाहन में मोहरा से बारामुला की ओर जा रहे थे। उनका वाहन ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर होने के बाद पुलिस स्टेशन शीरी के पास पलट गया। एक अधिकारी ने बताया कि इसमें बीएसएफ के एक एएसआई और चार अन्य जवान घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। घायलों की शिनाख्त एएसआई विनोद कुमार, एचसी मुकेश कुमार, एचसी तोता राम, कांस्टेबल अमनदीप और कांस्टेबल जल सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें