श्रीनगर। भवन निर्माण की अनुमति दिलाने नाम पर पैसे देने के लिए उकसाने की शिकायत पर क्राइम ब्यूरो श्रीनगर ने जम्मू निवासी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान तालाब तिल्लो के विजय नगर कैंप रोड निवासी राजिंदर पंडिता उर्फ राजू के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने खुद को इंजीनियर बता कर जम्मू में नगर निगम से भवन निर्माण की अनुमति दिलाने व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के नाम पर मोटी रकम देने के लिए उकसाया है। क्राइम ब्यूरो ने जांच करने के बाद धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है।