किसान मंच ने उत्तराखंड में विधान सभा चुनाव लड़ रहे छह प्रत्याशियों को समर्थन देने का फैसला किया है।
मंच के प्रदेश अध्यक्ष भोपाल चौधरी ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि मंच राजनैतिक संगठन नहीं है। चुनावों में जनता को राजनीतिक विकल्प के तौर पर जन उम्मीदवारों का समर्थन किया जा रहा है। कहा कि जिन प्रत्याशियों पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं है, वह जन उम्मीदवार हैं।
इसलिए किसान मंच प्रदेश में छह जन उम्मीदवारों को समर्थन दे रहा है।
प्रत्याशी विधान सभा क्षेत्र
सुशील बहुगुणा टिहरी
गणेश भट्ट देवप्रयाग
मोहन काला श्रीनगर
देवकीनंदन शाह पौड़ी
मनमोहन लखेड़ा धर्मपुर
गुड्डू लाल थराली