फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: कश्मीर में 93 लाख की जमीन धोखाधड़ी केस में ईओडब्ल्यू का बड़ा एक्शन, कई ठिकानों पर छापा

Tue, 19 May 2026 01:38 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 93 लाख की जमीन धोखाधड़ी के मामले में कई स्थानों पर छापे मारी और तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू का जांच जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को बडगाम जिले में जमीन धोखाधड़ी के एक मामले में छापा मारा। यह कार्रवाई सेमसान गांव में एक आरोपी के घर पर की गई जहां अधिकारियों की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाकर महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य जुटाए गए।

ईओडब्ल्यू के अनुसार यह मामला करीब 93 लाख की जमीन धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन और पेड़ों की बिक्री का झांसा देकर शिकायतकर्ता को ठगा।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में बडगाम निवासी गुलाम मोहिउद्दीन डार और बेंगलुरु तथा जम्मू के जनिपुर में रहने वाले सोम नाथ कौल नामक व्यक्ति शामिल हैं। आरोप है कि एक आरोपी ने खुद को जमीन मालिकों का प्रतिनिधि बताकर फर्जी एग्रीमेंट तैयार किए, जबकि दूसरा आरोपी गवाह के रूप में शामिल था। जांच में यह भी पाया गया कि न तो जमीन और न ही पेड़ वास्तव में आरोपियों के स्वामित्व में थे। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें