फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kulgam Encounter: कुलगाम मुठभेड़ में जवान घायल, नागरिक की मौत, भाग निकले आतंकी

Sat, 06 Aug 2022 01:19 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम

सार

एक जवान भी घायल हुआ, जबकि आतंकी सुरक्षाबलों को चकमा देकर भाग निकले। देर रात तक दहशतगर्दों का कोई सुराग न लगने पर तलाशी अभियान बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
सुरक्षाबल और वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नागरिक की मौत हो गई। एक जवान भी घायल हुआ, जबकि आतंकी सुरक्षाबलों को चकमा देकर भाग निकले। देर रात तक दहशतगर्दों का कोई सुराग न लगने पर तलाशी अभियान बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। घेराबंदी सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी। इसमें रामबन निवासी राष्ट्रीय राइफल्स जवान किरन सिंह घायल हो गया। क्रॉस फायरिंग में रेडवानी बाला निवासी नागरिक मंजूर लोन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच देर रात मंजूर ने दम तोड़ दिया। 

कुछ देर बाद दूसरी ओर से फायरिंग होनी बंद हो गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। पता चला कि आतंकी मौके से भाग निकले हैं। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें