वाल्मीकि प्रकाशोत्सव के अवसर पर वाल्मीकि मंदिर सेवा समिति और पालिका सभासद सूरज हिमालियाज ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर गरीब लोगों के लिए फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर वाल्मीकि सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यान, जसवंत सिंह गोडियाल, मनोज कुमार सिरसवाल, राहुल सेलवान, राजीव सिलेलान, कुमेश कुमार वैध, राजन कुमार सूर्यान, अनिल कुमार, विकास सेलवान, शुभम कुमार, बिजेंद्र कुमार मौजूद थे।