फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले में घायल पूर्व आतंकी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। जिले के काकपोरा में हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व आतंकी तनवीर अहमद ने रविवार को नौ दिन बाद दम तोड़ दिया। गत 15 अक्तूबर को आतंकियों ने उसकी दुकान पर हमला करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसका श्रीनगर अस्पताल में इलाज चल रहा था। तनवीर एक साल पहले आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। पिछले दिनों उसने आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद से वह काकपोरा में दुकान चला रहा था। 15 अक्तूबर को दुकान बंद करने के दौरान आतंकियों ने उस पर हमला किया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें