श्रीनगर में सीआरपीएफ ने लगाया स्वास्थ्य शिविर। स्रोत सीआरपीएफ
श्रीनगर। सीआरपीएफ कर्मियों की सेवा और बलिदान को याद करते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 87वें दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को 117 बटालियन बजीरबाग ने जवाहर नगर के डीएवी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्धघाटन द्वितीय कमान अधिकारी युवराज कुमार ने किया। बटालियन के 20 अधिकारियों और जवानों ने रक्तदान किया। वहीं स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। ब्यूरो