तहरीक-ए-हुर्रियत का मुख्यालय यूएपीए के तहत किया जब्त
- फोटो : अमर उजाला
अलगाववादी और आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बडगाम पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-हुर्रियत के मुख्यालय को रहमताबाद, हैदरपोरा में यूएपीए की धारा 25 के तहत जब्त कर लिया है।
जब्त की गई संपत्ति में 1 कनाल 1 मरला जमीन पर स्थित तीन मंजिला इमारत शामिल है (खसरा नंबर 946, खतौनी नंबर 306), जो इस प्रतिबंधित संगठन के कार्यालय के रूप में इस्तेमाल हो रही थी। यह कार्रवाई बडगाम पुलिस स्टेशन में यूएपीए के तहत दर्ज एफआईआर नंबर 08/2024 के तहत की गई है। साक्ष्यों और सक्षम प्राधिकरण की मंजूरी के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत इस संपत्ति को जब्त किया गया।