बारामुला। पुलिस की ओर से वीरवार को सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और ट्रैफिक नियमों को लागू करने के लिए अभियान चलाया गया। जरूरी दस्तावेजों के बिना व एनओसी के बिना चल रहे विभिन्न राज्यों के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों की जांच की गई। थाना कुंजर की टीम ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 13 वाहनों को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत जब्त किया। संवाद