फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी में किया दर्दनामा : फ्रॉम साइलेंस टू स्ट्रेंथ का आयोजन

विज्ञापन
बारामुला में दर्दनामा कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
बारामुला। उड़ी में सरकारी डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में सेव यूथ सेव फ्यूचर फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को दर्दनामा : फ्रॉम साइलेंस टू स्ट्रेंथ- ए टेस्टामेंट ऑफ करेज एंड सर्वाइवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बारामुला जिले के बोनियार और उरी तहसील के आतंकवाद से प्रभावित लगभग 100 परिवारों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम पिछले तीन दशकों से अधिक समय से आतंकवाद के शिकार परिवारों के लिए एक सम्मानजनक और समावेशी मंच साबित हुआ, जहां कई परिवारों ने पहली बार अपनी पीड़ा और अनसुनी कहानियां साझा कीं। इसमें सीमा पार से हुई गोलीबारी में अपनों को खोने वाले परिवार भी शामिल थे। कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व में किए गए पीड़ित-केंद्रित और मानवीय पहलों की सराहना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के चेयरमैन वजाहत फारूक भट ने की। उन्होंने आतंकवाद के वास्तविक पीड़ितों के लंबे दर्द, बलिदान और दृढ़ता पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें